पिवमों सक्ति जिला का प्रभारी राजेश को, ऋतू को जांजगीर चाम्पा का बनाया गया

पिछड़ा वर्ग जिला प्रभारियों का नियुक्ति मे कोरबा जिला से दो लोगो को अवसर मिला।

कोरबा, 01 फरवरी । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी,प्रदेश महामंत्री संगठन आदरणीय पवन साय जी,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा जी तथा प्रदेश महामंत्री डां खिलावण साहू ने सुश्री ऋतू चौरसिया को जांजगीर चांपा व राजेश यादव को सक्ति जिला का संगठन प्रभारी का दायित्व दिया है।


ज्ञात हो की सुश्री ऋतू चौरसिया वकालत तक शिक्षा प्राप्त कर जनप्रतिनिधि बनकर पार्षद के रूप मे अपना सेवाएं दे रही है तथा पिछडा वर्ग मोर्चा मे प्रदेश मंत्री का दायित्व निभा रही है।कोरबा नगर निगम का महापौर भाजपा प्रत्याशी बनाया गया पूर्व मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,राष्ट्र सेविका समिति तथा सेवा भारती मे कार्य कर चुकी है। इनके कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा प्रदेश संगठन ने बहुत महत्त्वपूर्ण जांजगीर चाम्पा जिला का प्रभारी का जिम्मेदारी दिया है।


राजेश यादव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मे बहुत लम्बे समय कार्य करने के बाद भाजयुमो मे मंडल महामंत्री,जिला महामंत्री,प्रदेश मंत्री के साथ साथ महासमुंद लोक सभा का विस्तारक,कुरुद विधानसभा का विस्तारक के रूप मे कार्य किये है तथा दोनो ही चुनाव मे शानदार जीत हुआ है।भाजयुमो सुरजपुर जिला प्रभारी के रूप मे 5 हजार युवाओं का ब्लड डायरेक्ट्री तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन जी से विमोचन करवाया गया था। वर्तमान मे पिछड़ा वर्ग मोर्चा मे प्रदेश कार्यकारणी सदस्य है।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मे बाल्यकाल से स्वयं सेवक है।पंचायती राज मे उप सरपंच बन कर जनप्रतिनिधि के रूप मे भी सेवाएं दे चुके है। जिला प्रभारी द्वय को महिला आयोग के पूर्व अध्यक्ष दर्जा प्राप्त केबिनेट मंत्री हर्षिता पाण्डेय ने पोषण अभियान समिति मे प्रदेश का सदस्य बनाई है।