Accident : स्कूटी सवार तीन युवकों को रौंदा हाईवा ने रौंदा एक की मौत... - vedantsamachar.in

Accident : स्कूटी सवार तीन युवकों को रौंदा हाईवा ने रौंदा एक की मौत…

बिलासपुर,25 जून (वेदांत समाचार)। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात करीब 2 बजे रायपुर रोड स्थित सिरगिट्टी मोड़ के पास हुआ।

स्कूटी सवार तीन युवक सिरगिट्टी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चकरभाठा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार आकाश वर्मा (22) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथी अजय श्रीवास और दीपक श्रीवास गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों घायलों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।सिरगिट्टी थाना प्रभारी यशवंत प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल हाईवा को जब्त कर लिया है। वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।