स्वामी आत्मानन्द स्कूल में मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस

कवर्धा। स्वामी आत्मानन्द हिन्दी माध्यम (आदर्श कन्या) स्कूल कवर्धा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 74 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योग आयोग के सदस्य गणेश योगी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री योगी ने की। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुशीला श्रीश्रीमाल, ईश्वर चंद जैन, मनीष चन्द्राकर, तारिणी ठाकुर, रौशनी मेरावी, पार्वती सोनी एवम ओमित्रा योगी उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में गणेश योगी ने कहा कि भारत युवाओं का देश है, युवा ही राष्ट्र निर्माता है। युवा चाहे तो क्या नही कर सकते। युवा राष्ट्र को जगतगुरु बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। कार्यक्रम की अध्यक्ष गंगोत्री योगी ने अपने सम्बोधन में कहा कि महिला अब हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे बढ़ चुकी है। एक सेना के अंग बनकर जमीन-आकाश की सुरक्षा हो या जल में या जल के नीचे,  हर जगह महिला अपनी लोहा मनवा रही है। श्रीश्रीमाल ने भी अपने उद्बोधन में सभी विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ एक अच्छे नागरिक बनकर समाज एवम राष्ट्र के उत्थान में अहम योगदान प्रदान करने की बात कही। प्राचार्य आर .पी. सिंह ने भी 74 वीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देकर सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वरिष्ठ प्रधान पाठिका अनिता ठाकुर और वरिष्ठ व्यख्याता ज्योति गुप्ता ने भी देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध  किया। वरिष्ठ व्यख्याता संजू मिश्रा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। श्रीमती हर्षिता तम्बोली और नन्दकुमार सोनी ने  कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के अंत मे छात्राओं ने रंगारंग मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और कार्यक्रम के अध्यक्ष गंगोत्री योगी से प्रोत्साहन राशि भी प्राप्त किया।