ओट्स कब खाना चाहिए? जानें 4 बीमारियां जिनमें इसका सेवन है फायदेमंद

कब खाना चाहिए ओट्स: क्या आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें ओट्स खाना पसंद नहीं है. तो आपको अपना यह रवैया बदलना चाहिए। क्‍योंकि ओट्स में कई तरह के फाइबर और एंटीऑक्‍सीडेंट पाए जाते हैं जो कई तरह की बीमारियों को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा यह वर्कआउट करने वाले लोगों और स्वस्थ मसल्स वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद है।

1. दिल की बीमारियों में ओट्स
अमेरिकन जर्नल ऑफ लाइफस्टाइल मेडिसिन में प्रकाशित एक शोध बताता है कि दिल की बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए ओट्स बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, ओट्स में घुलनशील फाइबर होता है जो कोरोनरी हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। इसे खाने से हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल या ट्राइग्लिसराइड को कम करने में मदद मिलती है, जिससे आप हाई कोलेस्ट्रॉल के शिकार नहीं होते हैं।

2. मधुमेह में ओट्स
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर में शुगर के मेटाबॉलिज्म का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में ओट्स का फाइबर शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करता है और इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ावा देता है। साथ ही शुगर स्पाइक नहीं बढ़ता और फास्टिंग ब्लड शुगर भी सही रहता है।

3. बवासीर में ओट्स
बवासीर में ओट्स का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, यह पेट की मेटाबोलिक गतिविधियों को बढ़ाता है और मल त्याग को तेज करता है। यह पेट को साफ करता है और मल त्याग को बढ़ावा देता है और बवासीर के लक्षणों को कम करता है।

4. हाई बीपी में
अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित शोध बताता है कि ओट्स हाई फाइबर से भरपूर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम कर हाई बीपी की समस्या में मददगार हो सकते हैं। साथ ही यह बीपी की समस्या से बचाता है और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसलिए इन सभी समस्याओं से बचने के लिए ओट्स का सेवन करें।