ब्रेकिंग : ट्रक चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार... - vedantsamachar.in

ब्रेकिंग : ट्रक चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर,24 जून (वेदांत समाचार) । उरला से ट्रक चुराने वाला चोर गिरफ्तार हो गया है, मनीराम यादव ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह एस के एस इस्पात प्रा0 लि0 में इलेक्ट्रीकल इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। हाईवा ट्रक क्रमाक सीजी/07/सी ए/ 5157 उसके नाम से पंजीकृत है जिसे प्रार्थी बजरंगबली मौर्या को चालने के लिये दिया है। चालक बजरंगबली मौर्या प्रतिदिवस की तरह दिनाक 20.06.2026 के शाम 07.00 बजे जे ए फयुल्स के पास उरला में खडी करके घर चला गया था, दिनाक 21.06.2026 को सुबह 09.00 बजे ट्रक वाहन खड़े किये हुए स्थान पर जाकर देखा तो पाया कि वाहन खड़े किये हुए स्थान पर नही था आस-पास पता तलाश किया नही मिला, सूचना पर स्थान पर जाकर देखा किन्तु नही मिला।

जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 284/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। ट्रक चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा द्वारा अज्ञात आरोपी की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी तथा चालक से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजो का अवलोकन करते हुए प्रकरण मंे मुखबीर भी लगाये गये। टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में उरला निवासी खिलावन पात्रे को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा ट्रक चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी खिलावन पात्रे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की ट्रक वाहन जुमला कीमती लगभग 15,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी खिलावन पात्रे पिता पुन्नु राम पात्रे उम्र 29 साल निवासी अटल निवास कॉलोनी पठरीडीह थाना उरला रायपुर