BREAKING NEWS : 16 कर्मचारी बर्खास्त,गड़बड़ी के बाद नियुक्ति निरस्त, देखें आदेश और लिस्ट…

बीजापुर ,21 जनवरी  बीजापुर जिले में स्वास्थ्य विभाग में भर्ती के नाम पर कलेक्टर को गड़बड़ी की शिकायत मिली. इस मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। बीजापुर में 16 कर्मचारियों की नियुक्ति को निरस्त को निरस्त करते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग में स्वीकृत पद से ज्यादा भर्ती हो गई थी। सीधी भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत के बाद कलेक्टर ने जांच टीम बनाकर करवाई थी जांच।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रभारी CMHO अजय रामटेके ने जारी आदेश किए। जिन्हें बर्खास्त किया गया उनमें, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका- 6 पद, लैब असिस्टेंट- 1 पद, फार्मसिस्ट ग्रेड 2- 2 पद, चौकीदार- 1 पद, धोबी- 2 पद, वार्डआया – 1 पद, वार्ड बॉय- 2 पद, मेस सर्वेंट – 1 पद शामिल हैं।

देखें लिस्ट…