एक घर में दो बीवियों ने बांट लिया शौहर, दोनों के साथ तीन-तीन दिन रहेगा, एक दिन…

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी की शिकायत पर पति का बंटवारा हो गया। दरअसल, मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा निवासी महिला ने दो माह पहले एसएसपी हेमराज मीना के सामने पेश होकर शिकायत की थी। महिला ने बताया कि साल 2017 में उसका गौतमबुद्ध नगर के जेवर थाना क्षेत्र के किला कालोनी निवासी सलीम के साथ निकाह किया था। लेकिन पति निकाह करने के बाद उसे ससुराल नहीं ले गया। शहर में ही वह उसे लेकर किराये के आवास पर रहता था। जब महिला ने ससुराल जाने की जिद की,तो पति ने ले जाने से इन्कार कर दिया। वहीं कुछ दिनों बाद पति अचानक गायब हो गया।

READ MORE : पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में हुआ चमत्कार! मुस्लिम महिला ने अपनाया हिंदू धर्म, तो इतने लोगों ने की घर वापसी

महिला के शिकायत पत्र का संज्ञान लेकर नारी उत्थान केंद्र दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए भेजा गया। नारी उत्थान केंद्र के काउंसलर एमपी सिंह ने दोनों पत्नी और पति को बुलाकर बातचीत की। इस दौरान पता चला कि दूसरी पत्नी को पति के पहले शादीशुदा होने की जानकारी थी। साल 2017 में अंजान नंबर पर बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई थी। पति ने खुद युवती के घर जाकर निकाह होने की जानकारी दी थी। परिवार की मर्जी से पति ने दूसरा निकाह किया था। पति का आरोप था कि उसका पत्नी से कोई विवाद नहीं हैं। दूसरी पत्नी से एक बेटी है। लेकिन उसके ससुराल वाले पत्नी को भड़काकर विवाद करते हैं। उसने कहा कि वह दूसरी पत्नी को साथ रखने के लिए राजी है। इसके लिए वह जेवर में ही किराए का कमरा खोज रहा है।

READ MORE : IND VS NZ 2nd ODI : न्यूजीलैंड का 8वां विकेट गिरा, 100 रन पूरे किए

काउंसलिंग के दौरान दूसरी पत्नी ने कहा कि अगर उसे पति अपने साथ रखने के लिए राजी है,तो उसे कोई शिकायत नहीं हैं। लेकिन दोनों को बराबर समय देना पड़ेगा। वहीं पहली पत्नी भी कुछ शर्तों के साथ राजी हो गई। इस दौरान यह तय हुआ कि दोनों पत्नियां ससुराल में ही रहेंगी। लेकिन पति तीन-तीन दिन दोनों के साथ रहेगा। पहले तीन दिन सोमवार से बुधवार तक पहली पत्नी और दूसरे तीन दिन गुरुवार से शनिवार तक दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। जबकि एक दिन पति अपनी मर्जी के साथ किसी साथ रह सकता है। दोनों पत्नियों को बराबर खर्चा देने और देखभाल की शर्त तय होने के बाद समझौता करा दिया गया।।