Republic Day 2023: 26 जनवरी पर दिखना है सबसे अलग, तो अपनाए ये आसान फैशन टिप्स

 26 जनवरी यानि की गणतंत्र दिवस। इस दिन लोगो में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलती है ,अपनी देश प्रेम को दिखाने के लिए लोग तरह तरह के चीज़ करते है ,ऐसे में अगर आप भी चाहते है की आप इस रिपब्लिक डे पर कुछ अलग और हट कर दिखना चाहते है तो आज हम आपको कुछ स्पेशल फैशन टिप्स देना चाहते है जिससे आप बेहद ही सुन्दर लग सकते है।

1.बच्चों को स्टाइलिश दिखाने के लिए इस दिन उनको तिरंगे के पैटर्न वाली ड्रेस पहना सकती हैं। आप चाहे तो उनके चेहरे पर तिरंगे का पेंट कर सकते हैं। ऐसा करने से बच्चे क्यूट लगेंगे।

2.लड़कियां आईशैडों में तीनों रंगों का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं आप इस रंग के आइलाइनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको आकर्षक लुक मिलेगा।

3. इन दिनों नेलआर्ट करवाना भी खूब ट्रैंड है। इस दिन यानि नैशनल डे पर हाथों पर तिरंगे वाला स्पेशल नेलआर्ट भी करवा सकते हैं।

4. लड़के के लिए भी 26 जनवरी पर पहनने के लिए काफी सारे ऑप्शन है। लड़के व्हाइट कलर के प्जामे कुर्ते के साथ, हरे या केसरी रंग का नेहरू जैकेट पहन सकत हैं। आप पजामे की जगह पर चुड़ीदार पजामी भी ट्राई कर सकती हैं।

5. इस दिन लड़कियां हरे, सफेद, केसरी रंग के थ्री डी सलवार सूट भी पहन सकती हैं। इसके अलावा इन रंगों की ही साड़ी, वनपीस ड्रेस, गाऊन भी पहन सकते हैं।

6. एक्सेसरीज में तिरंगे वाले इयररिंग, ब्रेसलेट, चूड़ियां, हेयर बैंड भी ट्राई करे। केसरी, सफेद और हरे रंग का नैकलेस, ईयररिंग, आई मेकअप भी आपको स्टाइलिश लुक देगा।