जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन के लिए 8 लाख की राशि स्वीकृत

जशपुरनगर ,20 जनवरी । कलेक्टर मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन के लिए आरबीसी 6.4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत मनोरा विकासखंड के ग्राम कुलाडोर निवासी स्व. अमित कुजूर की सर्पदंश के कारण 07 जुलाई 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता संदीप कुजूर के लिए 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार कुनकुरी विकासखंड के ग्राम हर्राडाड़, निवासी स्व. अग्नेस तिर्की नदी के पानी में में बहकर डूबने के कारण 12 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के माता ज्योति पुष्पा तिर्की के लिए 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।