शाला प्रबंधन समिति की तृतीय बैठक आयोजित

कांकेर ,20 जनवरी   शासकीय प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला माहुरबंदपारा कांकेर के शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं पालकों का विशेष बैठक आयोजन किया गया।  निपुण भारत अभियान से परिचय एवं निपुण भारत शपथ दिलवाई गई, शाला में बच्चों के लक्ष्य के अनुरूप स्थिति एवं उनसे सुधार हेतु आवश्यक उपाय, माताओं के उन्मुखीकरण के माध्यम से बच्चों में सुधार हेतु अंगना म शिक्षा कार्यक्रम, शालाओं में गुणवत्तापरक शिक्षा हेतु सोशल ऑडिट का आयोजन, अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम, त्रिवर्षीय शाला विकास योजना का प्रस्तुतीकरण एवं योजना हेतु चर्चा,

बच्चों की गुणवत्ता सुधार हेतु  सुघघर पढ़वाइयां योजना के अनुसार क्रियान्वयन की स्थिति, कमजोर या लंबी अनुपस्थिति वाले बच्चों को शाला में नियमित उपस्थित होने हेतु रणनीति, उपचारात्मक शिक्षण के अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न कार्यों तथा विशेष कोचिंग कक्षाओं का आयोजन ऑनलाइन कक्षाएं टेली प्रैक्टिस का प्रयोग,अभ्यास पुस्तिकाओं का कार्य, हस्तलेख सुधार, पुस्तकालय का नियमित उपयोग एवं बच्चों के पढ़ने की स्पीड एवं समझ में  वृद्धि हेतु उपाय, शाला में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग हेतु शाला परिसर का भ्रमण, शाला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दे की जानकारी, एवं सुरक्षा ऑडिट कराना  और 26 जनवरी के आयोजन आदि विषयों पर चर्चा की गई। 

जिसमे दीपक सोनी पार्षद माहुरबंदपारा, गिरिधर यादव उपाध्यक्ष, जगदीश प्रसाद सोनी प्रधान अध्यापक, शीतल रिग्री,  नेम कश्यप,  बीरबल यादव, गिरवर यादव, अनीता सोनी, रजनी सोनी, मेघा सलाम, लक्ष्मी यादु, कलाबाई नाग, वेदवती नेताम, इंदिरा रजक, रंगीला देवी, गायत्री गायकवाड,अनीता यादव, निर्मला रजक, पिंकी यादव, रेखा नाग, रेखा नाग, चंदाबाई साहू, हिमालय यादव,  मनीष रजक,  राजेश बोध,  विनोद यादव,  ओम प्रकाश ठाकुर,  सोहन लाल नाग,  गोकुल पटेल, कमला सोनी, रामेश्वरी नाग, टुना राय,  संत कुमार यादव,  प्रभु लाल मानिकपुरी उपस्थित रहे।