मिसाल कायम की बेसहारा सुखबती बाई ने

भिलाई ,20 जनवरी   बेसहारा सुखबती 62 वर्षीय महिला ने एक मिशाल की है। सुखबती ने मुत्युपरांत अपने शरीरी को चिता में जलने के बजाय उसने अपने शरीर को मेडिकल कॉलेज के लिए दान करने की घोषणा की दो साल पहले की थी।

सुखबती का 18 जनवरी को अस्पताल मे निधन हो गया तो आस्था संस्था द्वारा उनकी अंतिम इच्छा  के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया गया।  उक्त जानकारी संस्था के संस्थापक प्रकाश गेडाम ने दी।