सिर्फ 5000 रुपए में कर सकते हैं नदी किनारे बसे इन शहरों की यात्रा, ख़ूबसूरती देख गदगद हो जाएगा मन!

वाराणसी

वाराणसी को मोक्ष की नगरी कहते हैं। यह भगवान भोलेनाथ का धरती पर प्रिय स्थान माना जाता है। बनारस ने संस्कृति और विरासत समेट रखा है। बनारस शहर गंगा नदी के किनारे स्थित है। बनारस के घाट पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हैं। दिल्ली से वाराणसी अधिक दूर नहीं है। यहां रहने, खाने पीने और घूमने का खर्च भी बजट में हो सकता है। बनारस के गंगा घाट को घूमने के साथ ही लोग बाबा विश्वनाथ धाम के दर्शन कर सकते हैं।

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश की संगम नगरी के नाम से मशहूर प्रयागराज तीन नदियों के किनारे पर बसा है। यहां गंगा, यमुना और सरस्वती नदी का संगम होता है। यहां कि संस्कृति और खूबसूरती देखने लायक है। कुंभ मेले का आयोजन भी प्रयागराज में संगम किनारे होता है, जहां देश विदेश से लोग पहुंचते हैं। प्रयागराज में बजट में होटल रूम, या संगम किनारे टेंट मिल जाएंगे। प्रयागराज की ट्रिप भी महज पांच हजार में प्लान की जा सकती है।

हरिद्वार

उत्तराखंड की धर्म स्थली हरिद्वार गंगा नदी के तट पर बसा है। यहां शाम को होने वाला दीपदान और गंगा आरती मनमोहक होता है। साल भर यहां देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। दिल्ली से हरिद्वार की दूरी कुछ घंटों में तय कर सकते हैं। दिल्ली से हरिद्वार के लिए बस सेवा या कई ट्रेनें हैं, जिसमें महज 200 रुपये से टिकट मिल जाएंगे। रहने के लिए कई धर्मशालाएं, 500 रुपये के कमरों से लेकर लग्जरी होटल की भी यहां व्यवस्था रहती है।

आगरा

दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल आगरा शहर में स्थित है। आगरा का ताजमहल देखने के लिए विदेशों से भी लोग आते हैं। ताजमहल और आगरा दोनों ही यमुना नदी के किनारे बसा है। शाम के वक्त यमुना नदी में नौका विहार करते हुए ताजमहल के दीदार करना काफी रोमांटिक लगता है। यहां भी बजट में होटल में कमरे, स्थानीय जगहों को घूमने के लिए कम पैसे लगते हैं।

पटना

बिहार की राजधानी पटना भी गंगा किनारे बसी हुई है। पटना शहर में शाम के वक्त गंगा आरती को देखने के लिए काफी भीड़ होती है। खासकर छठ पूजा के मौके पर दूर दराज से लोग यहां अर्घ देने के लिए पहुंचते हैं। पटना सस्ता शहर है, जहां आपको पांच सौ रुपये तक होटल रूम और बजट में यात्रा करने का मौका मिल सकता है।

अयोध्या

उत्तर प्रदेश में श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या है। अयोध्या शहर सरयू नदी के किनारे बसा है। सरयू नदी की जितनी धार्मिक महत्वता है, उतना ही पर्यटन के लिहाज से यह स्थान प्रसिद्ध है। प्रतिवर्ष लाखों लोग अयोध्या की सरयू नदी में स्नान करते हैं। लखनऊ से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थिति अयोध्या पहुंचने के लिए आपको दो-तीन सौ रुपये लेकर एक हजार रुपये तक व्यय करने पड़ सकते हैं। यहां होटल रूम सस्ते हैं और दो दिन का ट्रिप पांच हजार के अंदर में ही किया जा सकता है।