नये साल में Mungeli Police ने गुम हुए व्‍यक्तियों को मिलाया उनके परिजनों से



मुंगेली, 17 जनवरी। नये साल में जिला पुलिस मुंगेली द्वारा जिले में गुम हुए महिला/पुरूषो ,बालक बालिकाओं को दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलाया गया। जिसके लिये जिले में गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिये दिनांक 05.01.2023 से 15.01.2023 तक विशेष अभियान चलाया गया। दस्तयाबी हेतु प्रत्येक थाना चौकी से सहायक उपनिरिक्षक ,प्रधान आरक्षक , आरक्षक की 10 टीम गठित की गई थी,जिनके द्वारा कुल 112 गुम इंसानो को दस्तायाब किया गया है।

जिसमें थाना मुंगेली में कुल 24 गुम इंसानो, थाना लोरमी में कुल 14 गुम इंसानो, थाना पथरिया द्वारा 20 गुम इंसानो, थाना लालपुर द्वारा 10 गुम इंसानो, थाना जरहागांव द्वारा 12 गुम इंसानो, थाना फास्टरपुर द्वारा 07 गुम इंसानो, थाना सरगांव द्वारा 12 गुम इंसानो, चैकी चिल्फी द्वारा 07 गुम इंसानो, चैकी खुड़िया द्वारा 04 गुम इंसानो एवं चैकी साकेत द्वारा 02 गुम इंसानो की दस्तयाबी की गई है।