Mahasamund News : SP धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ गांजा पर पुलिस की बडी कार्यवाही, 22 किग्रा गांजा की तस्करी करते 02 अन्तर्राजीय आरोपी गिरफ्तार

महासमुन्द, 17 जनवरी। छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह ने समस्त थाना/चैकी प्रभारियों कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था।


पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, को दिनांक 16.01.2023 मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक होन्डा सिविक कार में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये नागपुर महाराष्ट्र की ओर जाना वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय द्वारा थाना सिंघोडा पुलिस टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया।

महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी बरगड ओडिशा़ की तरफ से 01 होन्डा सिविक क्रमांक MH 04 DN 5183 महासमुन्द की ओर आ रही थी। उक्त वाहन सिविक कार को एन.एच. 53 रोड रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर रोका गया। जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) सुनील प्रजापति पिता मांगीलाल प्रजापति उम्र 40 वर्ष निवासी सिविल लाइन वार्ड नं.12 सौसर थाना सौसर जिला छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश तथा दूसरे व्यक्ति अपना नाम (02)मानभंजन शेट्टी पिता नंदकिशोर शेट्टी उम्र 36 वर्ष निवासी साहू पड़ाव थाना मनमुंडा बौद्ध ओडिसा का होना बताये।

जिनसे ओड़िशा आने का कारण व वाहन में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में विभिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। सिविक कार के पीछे डिक्की में एक प्लास्टिक बोरी मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसे तौल करने पर कुल 01 प्लास्टिक बोरी में 22 किलो मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 22किलो कीमती 4,40,000 रूपये गांजा एवं वाहन क्रं. MH 04 DN 5183 कीमती 1,50,000 रूपये, एक नग मोबाइल कीमती 5000कुल जुमला कीमती 5,95,000 रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और नागपुर महाराष्ट्र ले जाना बताये। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध अपराध क्रमांक 08/2023 धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना सिंघोड़ा में कार्यवाही की जा रही है।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोडा निरीक्षक केशव कोसले, साइबर सेल प्रभारी नसीमुद्दीन खान सउनि0 सनातन बेहरा आर. चितरंजन प्रधान, सुशांत बेहरा, मनोहर साहू, वीरेंद्र बाघ, रोहित सिदार, जीवर्धन ,दशरथी सिदार, जैकी प्रधान युगल पटेल टीमन साहू, यश ठाकुर, डीग्री मेहेर के द्वारा की गई।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. सुनील प्रजापति पिता मांगीलाल उम्र 40 वर्ष निवासी सिविल लाइन वार्ड 12 सौसर थाना सौसर जिला छिंदवाड़ा म.प्र.।
  2. मान भंजन शेट्टी पिता नंदकिशोर शेट्टी उम्र 36 वर्ष निवासी साहूपड़ाव थाना मान मुंडा जिला बौद्ध ओडिसा।

जप्त मशरूका –

  1. एक होन्डा सिविक कार क्रमांक MH 04 DN 5183 कीमती 1,50,000 रूपये।
  2. प्लास्टिक बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 22किलो कीमती 4,40,000 रूपये
  3. 01 नग मोबाईल कीमती 5000। *कुल कीमती 5,95,000 रुपये ।