CG BREAKING : इस जिले के भाजपा कार्यकारिणी में 6 नेताओं को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी…

सुकमा I छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने है और यहां राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच अब भाजपा के सुकमा जिला इकाई में बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां के पार्टी के 6 नेताओं भाजपा ने जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। इस संबंध में पार्टी ने अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इसके अलावा पार्टी ने 7 नेताओं को ज़िला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले 32 नेताओं को अलग-अलग ज़िम्मेदारी दी है।