मुंबई, 23 जून, 2026: सोनी सब का हस्तिनापुर के वीर दर्शकों को पांडवों और कौरवों के शुरुआती वर्षों की कहानियों से बाँध रहा है। स्क्रीन पर भीष्म पितामह युवा राजकुमारों के लिए मार्गदर्शक और संरक्षक की भूमिका निभाते हैं, वहीं ऑफ-स्क्रीन भी अभिनेता मनीष वाधवा का युवा कलाकारों के साथ बेहद गर्मजोशी और अपनापन भरा रिश्ता है। वे उन्हें एक मेंटर और पिता-समान व्यक्तित्व के रूप में देखते हैं।
फादर्स डे सेलिब्रेशन को खास बनाने के लिए बच्चों ने दिग्गज अभिनेता के लिए दिल से सरप्राइज़ प्लान किया, जिसमें हाथ से बने कार्ड्स, चॉकलेट्स और एक खूबसूरत बुके शामिल था। इस प्यारे जेस्चर ने मनीष को सुखद आश्चर्यचकित कर दिया और वे गहराई से भावुक हो गए। शूटिंग के दौरान मनीष ने युवा कलाकारों के साथ गहरा रिश्ता बनाया है, जो अक्सर उनसे मार्गदर्शन और स्नेह की उम्मीद रखते हैं। इतना ही नहीं, कैमरे बंद होने पर भी कई कलाकार उन्हें प्यार से ‘पितामह’ बुलाते हैं। सीन में मदद करना हो, टेक्स के बीच कहानियाँ साझा करना हो या उन्हें हँसाना हो, मनीष की मौजूदगी सेट पर हमेशा खास रहती है।
सरप्राइज़ पर अपनी भावनाएँ साझा करते हुए, मनीष वधवा ने कहा, “यह बच्चों की तरफ़ से इतना प्यारा सरप्राइज़ था कि सचमुच मेरा दिन बन गया। उन्होंने मुझे हाथ से बने कार्ड्स, चॉकलेट्स और फूल दिए और उन जेस्चर्स के पीछे जो प्यार था, उसने इन्हें और भी खास बना दिया। ये बच्चे बेहद टैलेंटेड, ईमानदार और पॉज़िटिव एनर्जी से भरे हुए हैं। हम सेट पर बहुत समय साथ बिताते हैं, चाहे रिहर्सल हो, शूटिंग हो या टेक्स के बीच मज़े करना और इसी दौरान हमारे बीच बहुत गर्मजोशी भरा रिश्ता बन गया है। कई बच्चे मुझे ऑफ-स्क्रीन ‘पितामह’ या ‘दादू’ बुलाते हैं, जो हमेशा मेरे चेहरे पर मुस्कान ले आता है। इन अद्भुत बच्चों के साथ रहना हमेशा शानदार होता है और मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूँ कि उनके साथ यह सफर साझा कर रहा हूँ। भगवान इन सबको आशीर्वाद दें।”
सोनी सब पर देखिए हस्तिनापुर के वीर, हर सोमवार से शनिवार रात 9:00 बजे।

