हापुड़,23 जून। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्राला ने बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में 15 वर्षीय किशोरी और एक पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि छह यात्री घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
यह पूरा मामला जिले के हापुड़ देहात थाना क्षेत्र का है। जहां आधा दर्जन से ज्यादा यात्री तड़के सीतापुर डिपो की रोडवेज बस से दिल्ली और नोएडा जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी सोना कट के पास खराब हो गई थी। ड्राइवर ने सभी यात्रियों को नीचे उतारा और दूसरी बस का इंतजार करने को कहा। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्राला आया और यात्रियों को कुचलकर आगे बढ़ गया।
दो महिलाओं की हालत गंभीर
इस भीषण हादसे में सीतापुर जिले के बरगामा निवासी नायरा (5) और मीरा (22) की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए। जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दो महिलाओं की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर किया गया है।
छानबीन में जुटी पुलिस
सीओ अनीता चौहान ने पुलिस ने ट्रोले को कब्जे में ले लिया है। हादसे के संबंंध में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। ट्राला चालक हादसे के बाद मौके से फरार है। तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

