रायपुर,23 जून (वेदांत समाचार)। गंज इलाके से बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। सौरभ शर्मा ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 18.06.2026 को वह अपनी मोटर साइकिल हीरो आई-स्मार्ट क्रमांक सी जी 04 एच टी 0457 को रात्रि लगभग 08ः30 बजे रेलवे स्टेशन रोड स्थित शराब दुकान के बाहर सड़क किनारे खड़ी कर रेलवे स्टेशन के अंदर गया था। कुछ समय पश्चात वापस आने पर उसने देखा कि उक्त वाहन खड़े किए गए स्थान पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त दोपहिया वाहन को चोरी कर ले गया था कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 191/26 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की जाकर घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया था। प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से लगातार अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को उक्त चोरी की वाहन एवं आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में देव कुमार बघेल को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।
आरोपी देव कुमार बघेल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल हीरो आई-स्मार्ट क्रमांक सी जी 04 एच टी 0457 कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपी देव कुमार बघेल अपराधिक प्रवृत्ति का है, जो पूर्व में भी थाना विधानसभा से आर्म्स एक्ट सहित प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् जेल निरूद्ध रह चुका है।
गिरफ्तार आरोपी
देव कुमार बघेल पिता रमेश कुमार बघेल उम्र 20 साल निवासी ग्राम बरबंदा वार्ड नंबर 01 कैलाशपुरी थाना विधानसभा जिला रायपुर।*

