National Youth Day 2023: तनाव और निराशा से भरे आज के युवाओं में नई ऊर्जा भर देंगे स्वामीजी के ये विचार…

National Youth Day 2023: देशभर में आज स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जा रही है। हर साल इस खास मौके को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी जी का जीवन हर वर्ग के लोगों के लिए एक प्रेरणा रहा है। लेकिन युवाओं को उनके जीवन से कई सारी सीख मिल सकती हैं। युवाओं से अलग प्रेम रखने वाले स्वामी जी के संदेश और विचार खासतौर पर उन्हीं के लिए होते थे। स्वामी जी ने एक बार कहा था कि आप जैसा सोचेंगे, आप वैसे ही हो जाएंगे। अगर आप सोचते हैं कि आप कमजोर हैं, तो आप कमजोर हो जाते हैं।

मौजूदा समय में करियर और अन्य कई वजहों से युवा लगातार मानसिक तनाव और कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। कई तो ऐसे भी हैं, जो जिंदगी से हार तक मान चुके हैं। बीते कुछ समय से डिप्रेशन और अन्य मानसिक तनाव की वजह से लोग खुदकुशी तक करने लगे हैं। ऐसे में स्वामी विवेकानंद जी के विचार और सिद्धांत आपको जीवन में आगे बढ़ने और बड़ी से बड़ी समस्याओं से लड़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। तो चलिए राष्ट्रीय युवा दिवस पर जानते हैं स्वामीजी के जीवन के कुछ सिद्धांतों के बारे में-

1. तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुमको सब कुछ खुद अंदर से सीखना है। आत्मा से अच्छा कोई शिक्षक नही है।

2. उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए।

3. ख़ुद को कमज़ोर समझना सबसे बड़ा पाप है।

4. ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हम ही हैं जो अपनी आंखों पर हांथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है।

READ MORE : Skin Care Tips : 1 चम्मच पपीता के बीज और नारियल तेल, बदल जाएगी रंगत, मिलेगा जबरदस्त निखार, ऐसे करें इस्तेमाल

5. जीवन में अपना एक लक्ष्य पर निर्धारित करो। अपने पूरे शरीर को उस एक लक्ष्य से भर दो हर दूसरे विचार को अपनी जिन्दगी से निकाल दो। यही सफलता की कुंजी है।

6. हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का ध्यान रखिए कि आप क्या सोचते हैं।

7. तुम फुटबॉल के जरिए स्वर्ग के ज्यादा निकट होगे बजाय गीता का अध्ययन करने के।

8. किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या न आए, आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।

9. एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।

10. ज़िन्दगी का रास्ता बना बनाया नही मिलता है, स्वयं को बनाना पड़ता है। जिसने जैसा मार्ग बनाया, उसे वैसी ही मंजिल मिलती है।