चन्द्रनाहू (चन्द्रा) समाज कोरबा का वार्षिक स्नेह सम्मेलन सम्पन्न

कोरबा, 11 जनवरी । चन्द्रनाहू(चंद्रा) समाज कोरबा परिक्षेत्र(ब) का वार्षिक स्नेह सम्मेलन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आथित्य एवं चन्द्रनाहू(चंद्रा) समाज के केंद्रीय अध्यक्ष रामरतन चंद्रा के अध्यक्षता में बालको स्थित साई मंगलम में सम्पन्न हुआl कार्यक्रम में विशिष्ट अथिति के रूप में जैजैपुर विधायक केशव प्रसाद चंद्रा, महापौर कोरबा नगर निगम राजकिशोर प्रसाद, निगम सभापति श्यामसुंदर सोनी, बस्तर विश्विद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ एन.डी.आर.चंद्रा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्रा, महेंद्र चंद्रा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जैजैपुर एवं लोक अभियोजन अधिकारी घनश्याम प्रसाद पाण्डेल उपस्थित रहे।


समाज के केंद्रीय अध्यक्ष राम रतन चन्द्रा ने सामाजिक ध्वज का ध्वजारोहण करके कार्यक्रम की शुरुआत की एवं राष्ट्रगान और राजगीत के साथ छोटे छोटे बच्चों ने सरस्वती वंदना एवम नृत्य प्रस्तुत कर मंचीय कार्यक्रम का शुरुआत किया, आपसी प्रेम और सौहार्द के थीम के साथ सभी अतिथियों ने अपने उदबोधन दिये। स्वागत उदबोधन क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री अमर सिंह चंद्रा ने दिया। मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल ने अपने उदबोधन में समाज के लोगों के कार्यों की सराहना करते हुए अपने क्षेत्र में कराए गए कार्यों को सभी तक पहुँचाया। जयसिंह अग्रवाल ने समाज के मांग पर सामाजिक भवन के किये 20 लाख की राशि विधायक मद से प्रदान करने की स्वीकृति दी। विशिष्ट अतिथि जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा ने सामाजिक एकता का आह्वान करते हुए देश प्रदेश में अधिक से अधिक चंद्रा समाज का प्रतिनिधित्व होने की बात कही। विशिष्ट अतिथि राजकिशोर प्रसाद ने समाज के निवेदन पर बालको सामाजिक भवन की कर माफी एवम भवन तक पहुँच मार्ग बनाने का वादा किया। कार्यक्रम में 250 परिवार के लगभग 1100 स्वजातीय जन उपस्थित हुये।


कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता, महिला प्रश्न मंच एवं युवक युवती परिचय का आयोजन हुआ। शाम को शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न इकाइयों से 20 कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम का उत्साह जबरदस्त रहा जहां बच्चे,महिला,पुरुष सभी ने झुमकर आनंद लिया। सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले डॉ सहदेव सिंह चंद्रा, भरत लाल चंद्रा, राजकुमार चंद्रा (संचालक चंद्रा टेंट हाउस) एवम वेद राम चंद्रा को विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।वरिष्ठ सदस्य रामाधार चंद्रा एवम कृष्ण कुमार चंद्रा को भी उनके समाज में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वालों एवं आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गयाl मुख्य अतिथि, केंद्रीय अध्यक्ष एवम विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। भाग्यशाली परिवार के लक्की ड्रा में बालको के धनेश्वर चंद्रा के परिवार को चुना गया। बालको इकाई अध्यक्ष ईश्वरी चंद्रा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। अंत में सामूहिक नृत्य में समाज के सभी लोगों ने शामिल होकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया l सामाजिक प्रतिवेदन क्षेत्रीय सचिव राकेश कुमार चंद्रा ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार चंद्रा, केशव चंद्रा के साथ लता चंद्रा,शोभा चंद्रा,ललिता चंद्रा व ट्विंकल चंद्रा ने किया ।


कार्यक्रम में डभरा में आयोजित आगामी विराट युवा सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय युवा अध्यक्ष महेंद्र गुड्डू चंद्रा ने सभी स्वजातियों का उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आह्वान कर आमंत्रण दिया।
केंद्रीय महासमिति से उपाध्यक्ष कौशल किशोर चंद्रा,अश्वनी चंद्रा,महासचिव अमृत लाल चंद्रा,बजरंग चंद्रा,पुष्पा नारायण चंद्रा,जीवनप्रकाश चंद्रा,चंद्रिका प्रसाद चंद्रा,गंगाधर चंद्रा,फूलचंद चंद्रा,दादूराम चंद्रा,दाऊलाल चंद्रा,हेमचरण चन्द्रा,महेंद्र चंद्रा,भुवनेश्वर चंद्रोषा,निर्मल चंद्रा,बाबूलाल चंद्रा,अरविंद चंद्रा,लखन लाल चंद्रा,महेंद्र चंद्रा,टंकेश्वरी चंद्रा,सोनारेखा चंद्रा एवम अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में जिला युवा अध्यक्ष सौरभ चंद्रा के नेतृत्व में युवा संगठन से युगल किशोर, युवराज सिंह,नरेंद्र बहादुर,अनिल किशोर,हरीश,महेंद्र,तीरथ,रुकमणी,शिव,योगेश,सुदेश चंद्रा,कमलकांत एवम अन्य युवाओं ने सराहनीय योगदान दिया। केंद्रीय युवा समिति से अध्यक्ष महेंद्र गुड्डू चन्द्रा, उपाध्यक्ष प्रभाकर,रामकुमार (मानू),यादराम,मयंक,कमल किशोर के साथ जितेश चंद्रा भी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विजय चंद्रा,उपाध्यक्ष वंदना चंद्रोषा,दीप्ति चंद्रा,रश्मि निर्मल चंद्रा,अमर चंद्रा,ध्रुव कुमार वर्मा,नारायण चंद्रा,भुनेश्वरी चंद्रा,भावना चंद्रा,पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष शकुंतला चंद्रा,ईकाई अध्यक्ष ईश्वरी चंद्रा(बालको), सीताराम चंद्रा(कोरबा-2),भरत चंद्रा(कोरबा-3), गोरेलाल चंद्रा(HTPP दर्री),रघुवीर चंद्रा(रजगामार), अजय चंद्रा(एन. टी.पी.सी.),संतोष चंद्रा(तुमान),रामकुमार चंद्रा(कटघोरा) के साथ विजय चंद्रा,अशोक चंद्रा,शिव चंद्रा, चंद्रा,रामलाल चंद्रा,भुवन लाल चन्द्रा,शंकर चंद्रा,डॉ मोती चंद्रा,अनूप चंद्रा,जवाहर चंद्रा,टीकाराम चन्द्रा,शौखी लाल चन्द्रा,मनहरण चन्द्रा,विदेशी चन्द्रा,गायत्री चंद्रा,माधुरी चंद्रा,वंदना चंद्रा,दिनेश चंद्रा,मोहन चन्द्रा,जगदीश चन्द्रा,गोवर्द्धन चंद्रा के साथ समस्त इकाई पदाधिकारी समस्त वरिष्ठों एवम समाज के प्रत्येक व्यक्ति का योगदान रहा।