विधायक दल के स्थाई सचिव की हुई नियुक्ति, इन्हे मिली जिम्मेदारी…

रायपुर ,10 जनवरी   छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। भाजपा विधायक दल के स्थाई सचिव को 8 साल बाद बदल दिया गया है। इस पद पर नई नियुक्ति की गई है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने पत्र लिखकर यह सूचना प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को भेजी है।

आपको बता दें कि अब तक जितेंद्र वर्मा भाजपा विधायक दल के स्थाई सचिव थे। वे आठ साल तक यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पिछले साल उन्हें दुर्ग जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। अब आशुतोष दुबे को यह जिम्मेदारी दी गई है।