अवैध प्लाटिंग पर जामुल पालिका ने कसा शिकंजा

जामुल,07जनवरी । नगर पालिका क्षेत्र जामुल में अवैध प्लाटिंग पर नपा प्रशासन द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी जेपी बंजारे ने बताया शासन के निर्देशानुसार पालिका क्षेत्र जामुल में कृषि भूमि पर प्लाटिंग पर कार्यवाही किया गया।

बंजारे ने बताया कि वार्ड क्र 01 एवं वार्ड 04 में कृषि भूमि को टुकड़ों में काटकर मार्ग संरचना तैयार किया गया था। जिसे नपा प्रशासन द्वारा ध्वस्त किया गया। आगे और भी वार्डों में इस तरह कार्यवाही किया जायेगा। साथ ही आम जनता से अपील भी किया गया कि भूमि की उपयोगिता की जानकारी नगर निवेश शाखा से प्राप्त कर सकते है। बिना किसी जानकारी के भुमि का क्रय विक्रय न करें।

कालोनाईजिंग लायसेंस एवं लैण्डयूज की जानकारी प्राप्त कर ही भूमि क्रय करें। नपा प्रशासन द्वारा कार्यवाही के दौरान मार्ग संचरना करने वाले कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया। कार्यवाही के दौरान सहायक अभियंता दिनेश नेताम, हरिश साहू, नीलकंठ वर्मा, एवं तोडफोड अमला के डोमार बंछोर, हिम्मत मंडावी, जयंत साहू, नरेन्द्र मढरिया, प्रकाश मानिकपुरी, श्यामरतन, बेनीराम साहू, तोरण साहू सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।