अफेयर के बाद गांव में प्रेमी के साथ बने रिलेशन
बलरामपुर जिले में 10वीं की छात्रा 6 महीने की गर्भवती है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद जांच के लिए अस्पताल भेजा गया और जांच कराई गई। बताया जा रहा है कि, नाबालिग छात्रा का एक युवक से अफेयर था। महिला एवं बाल विकास, बाल कल्याण समिति (CWC) के दखल के बाद राजपुर पुलिस ने मामले में रेप का अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने भी इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए 19 साल के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
अफेयर के बाद गांव में प्रेमी के साथ बने रिलेशन
पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर में रहकर कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली 16 साल की छात्रा का 19 साल के युवक के साथ अफेयर था। जब छात्रा गांव गई इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। गांव से छात्रा वापस पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर लौट गई। कुछ दिनों बाद उसकी तबीयत बार-बार बिगड़ने लगी। छात्रा के बार-बार तबीयत बिगड़ने पर हॉस्टल की अधीक्षिका ने उसे जांच के लिए हॉस्पिटल भेजा। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि वह 6 महीने की गर्भवती है।
CWC के पत्र पर दर्ज हुआ अपराध
परिजनों ने बलरामपुर महिला एवं बाल विकास, बाल कल्याण समिति ( सीडब्ल्यूसी) से इसकी शिकायत की। CWC के बसंत मिंज ने बताया कि 6 दिन पहले इसकी शिकायत मिली थी। बाल कल्याण समिति ने छात्रा का बयान दर्ज किया। बयान के आधार पर CWC की ओर से FIR दर्ज करने के लिए आवेदन राजपुर थाना प्रभारी को भेजा गया। राजपुर पुलिस ने छात्रा के परिजनों को थाने बुलाया और मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 376, पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत केस दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी गिरफ्तार
राजपुर थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि, छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि, कुछ सालों से छात्रा के साथ उसका अफेयर चल रहा था। छात्रा जब गांव गई हुई थी, तब दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने थे।