New Year 2023: नए साल के पहले दिन भगवान के दर पर पहुंचे लोग,जिले के सारे पिकनिक स्पॉट पर लोगों जंघड़

डॉली सिंह,New Year 2023: नए साल 2023 का आगाज हो गया है। पूरा जिले नई उम्मीदों के साथ नए साल का स्वागत कर रहा है। लोग जश्न मना रहे हैं। भगवान से सुख और खुशहाली की दुआ मांग रहे हैं। रात 12 बजते ही पूरा देश उमंग के सागर में डूबता नजर आया। लोगों ने मस्ती में नाचते-गाते हुए साल 2022 को विदा किया और नए साल का वेलकम किया। वहीं आज सुबह से ही देश भर में मंदिरों में आस्था का सैलाब देखा जा रहा है। लोग बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच रहे हैं और पूजा-अर्चना कर नए साल की शुरुआत कर रहे हैं। आज नववर्ष का पहला दिन जहां लोगों ने पूजा अर्चना कर अपने साल की शुरुआत की वही कई लोग अपना वक्त पिकनिक स्पॉट पर बिताया जिले के लगभग सारे पिकनिक स्पॉट पर लोगों का ताता लगा रहा करोना काल के बाद यह पहला वक्त है जब लोग सपरिवार घरों से बाहर निकलकर अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं.