कैथलिक धर्मगुरू रहे पोप बेनेडिक्ट ने 95 साल की उम्र में देहांत

दिल्ली ,01जनवरी  कैथलिक ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरू रहे पूर्व पोप बेनेडिक्ट (सोलहवें) का निधन हो गया। उनकी सेहत कई दिनों से बेहद खराब थी, 95 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।

वेटिकन के स्पोक्सपर्सन माटेओ ब्रूनी ने बताया कि पोप बेनेडिक्ट ने शनिवार को सुबह 9 बजकर 34 मिनट पर अंतिम सांस ली। 2 जनवरी 2023 को उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सेंट पीटर बेसिलिका में रखा जाएगा।हालांकि, अभी तक अंतिम संस्कार की तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

पोप बेनेडिक्ट ने गिरती सेहत की वजह से 2013 में पद से इस्तीफा दे दिया था। करीब 600 साल के इतिहास में पोप के पद से इस्तीफा देने वाले बेनेडिक्ट पहले पोप थे। बेनेडिक्ट से पहले 1415 में पोप ग्रेगरी XII ने इस पद से इस्तीफा दिया था। हालांकि, तब ईसाइयों के दो गुटों का झगड़ा को इसकी मुख्य वजह माना गया था। 

बता  दें तीन दिन पहले ही पोप फ्रांसिस ने दुआ करने की अपील की थी। 28 दिसंबर को पोप फ्रांसिस ने बताया था कि पोप बेनेडिक्टक की सेहत बहुत खराब है। उस समय उन्होंने कहा था- मैं आप सभी से अपील करता हूं की पोप बेनेडिक्ट के लिए दुआ करें उनकी हालात गंभीर होती जा रही है।