नए साल 2023 का आगाज भूकंप के साथ, दिल्‍ली सहित समीप के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस…

नए साल 2023 का आगाज भूकंप के साथ हुआ है। नए साल का जश्‍न मनाकर लोग थमे ही थे कि रात में दिल्‍ली सहित समीप के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। 3.8 तीव्रता के इस भूकंप के झटके राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में रात करीब 1.19 बजे आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इस भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था और इसकी गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी। नए साल के पहले दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिला झज्जर सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के इलाकों में हिली धरती।

नए साल का जश्न अभी खत्म हुआ ही नहीं था कि लोगों को जोरदार झटके महसूस हुए। करीब 1:19 बजे के आसपास का यह समय रहा। प्राथमिक जानकारी के अनुसार झज्जर का बेरी भूकंप का केंद्र रहा। जिसकी तीव्रता 4.4 रही।

इससे पहले मणिपुर के उखरुल में 30 दिसंबर 2022 को रात 11 बजकर 46 मिनट 21 सेकेंड पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप की गहराई जमीन से 130 किमी नीचे थी। असम की राजधानी गुवाहाटी में 29 दिसंबर को 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। भूकंप दिन में 12 बजकर 27 मिनट 50 सेकेंड पर आया था।