दीपका, 20 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 12वें संस्करण के अवसर पर कल्चुरी पब्लिक इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, झाबर-दीपका में शनिवार को उत्साहपूर्वक योग दिवस मनाया गया। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष 21 जून रविवार होने के कारण विद्यालय में 20 जून को ही कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विद्यालय परिसर में आयोजित योग सत्र में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राणायाम से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विभिन्न योगासन कर योग के महत्व को आत्मसात किया। पूरे वातावरण में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार दिखाई दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के संचालक भौनेन्द्र डहरवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, “जो करेगा योग, वह रहेगा निरोग।” उन्होंने सभी से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या प्रतिभा यादव, उपप्राचार्य चिरंजीव सर, संचालक रीता डहरवाल, रामिन यादव, मुकेश कुमार तिवारी, सोनल यादव, माया प्रसाद, कविता डहरवाल, वीणा बरेठ, कौशिल्या कंवर, शांता कंवर, स्मिता पटेल, शीतल कौर, दीप्ति महंत, राधिका साहू, रश्मि एक्का, कविता महंत, रिंकी, रिंकू, आशीष, लक्षन, अमरनाथ, कन्हैयालाल सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।

