Accident Breaking : पुल से नीचे गिरी कार, जिले के लघु वन समिति प्रबंधक की मौत, 6 लोग घायल

दमोह, 20 दिसम्बर। मध्यप्रदेश के दमोह जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार बोलेरो कार पुलिस से नीचे गिर गई। इस हादसे में शहडोल जिले के लघु वन समिति प्रबंधक की मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल हुए हैं। जिनकों उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, राहर्बल मेला में शामिल होने के लिए शहडोल से वन विभाग की टीम भोपाल जा रही थी। इस दौरान उनकी कार दमोह-कटनी स्टेट हाइवे पर कुम्हारी और रैपुरा के बीच पनघट्टा पुल से नीचे गिर गई। हादसे में लघु वन समिति प्रबंधक लक्ष्मण पाल नगडवाह थाना जयसिंह नगर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह घटना सोमवार रात  करीब 10 और 11 के बीच हुई। घायलों में शिव नारायण सिंह की हालत गंभीर होने पर उनको जबलपुर रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।