RAIPUR : शादी का प्रलोभन देकर से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर,20दिसम्बर। राजधानी के थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पुत्री घर से बिना बताये कहीं चली गई है, जो वापस नहीं आयी कि परिजन के संरक्षण से अपहरण होने की शंका पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 361/22 धारा 363 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना गंज पुलिस की टीम द्वारा घटना में संबंध में प्रार्थिया से विस्तृत पूछताछ कर पीड़िता की पतासाजी करते हुए उसे दस्तयाब किया गया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया की सुभाष छुरा उसे बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जिस पर आरोपी सुभाष छुरा को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि. एवं 4, 6 पास्को एक्ट जोड़ी जाकर कार्यवाही किया गया।