सारंगढ़ के कमलानगर चौहान पारा पठार के साथ ही अस्पताल के पास बाहर से आकर बसे लोगों की पड़ताल
राजेश यादव,सारंगढ़ , 19 जून(वेदांत समाचार)। सारंगढ़ बिलाईगढ जिले की प्रभारी पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय के नेतृत्व में व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्नेहिल साहू व कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद यादव के साथ ही पूरे जिले के पुलिस के द्वारा आज अल सुबह से ही सारंगढ़ बिलाईगढ जिला मुख्यालय के कमलानगर चौहान पारा पठार के साथ ही जिला अस्पताल के पास स्थित मुस्लिम मोहल्ले में बाहर से आकर रहने वाले प्रवासियों की जांच अभियान चलाया गया जिसमें सारंगढ़ शहर में दिगर प्रांतों से आकर रहने वालों के साथ ही बतौर किराएदार रह रहे लोगों की जांच कर संबंधितों के साथ ही मकान मालिक से भी पूछताछ कर रहने वाले प्रवासियों से गहन पूछताछ किया गया।
यहां उल्लेखनीय है कि जिला बनने के बाद से ही सारंगढ़ शहर में गाहे बगाहे ही सही यह शिकायत होती रहती थी कि शहर में बतौर किराएदार बनकर दिगर प्रांतों के साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोग किराए के मकान लेकर शहर के क ई मोहल्ले में रह रहे हैं जिससे आज उक्त प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जिले की प्रभारी पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय ने खुद मोर्चा खोल मैदान में उतरी व साथ ही एसडीओ पुलिस स्नेहिल साहू कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद यादव के साथ ही पूरे जिले के पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी के साथ आज अल सुबह से सारंगढ़ शहर के कमलानगर चौहान पारा पठार व जिला अस्पताल के पास स्थित मुस्लिम मोहल्ले में सघन जांच अभियान चलाया गया

जिसमें मुसाफिर फेरी वालों के साथ ही अन्य लोगों की जो प्रवासी है जांच कार्रवाई करते हुए उनके आधार कार्ड को लेकर चेक किया गया व साथ ही मकानों को किराए पर देने वाले मकान मालिकों को भी हिदायत दी गई की बाहर से आए लोगों को मकान किराए पर देते समय संबंधितों की पूरी जानकारी व थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने कहा कि इस ओर थाना क्षेत्र में बाहर से आकर रहने वालों के लिए एक प्रोफार्मा दिया जाता है जिसे भरकर जमा करने हिदायत दी गई तो वहीं प्रभारी पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय ने कहा कि यह एक रुटिन प्रकिया है जिसमें समय समय पर जिला पुलिस विभाग के द्वारा जिले में आकर रहने वाले प्रवासियों के लिए जांच अभियान चलाया जाता है जिससे कि संबंधित थाना क्षेत्र के किराएदारों की थाना स्तर पर तस्दीक की जा सके ताकि कभी भी कोई घटना घटित न हो सके ।
आज चलाए गए ऑपरेशन अवैध प्रवासियों के इस अभियान में जिले की प्रभारी पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय एसडीओ पुलिस स्नेहिल साहू कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद यादव के साथ ही पूरे जिले के पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

