Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा का 97वां दिन, जीनापुर से शुरू हुई आज की पदयात्रा

राजस्थान। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 97वां दिन है. राहुल गांधी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता के साथ पैदल चल रहे है. आज की पदयात्रा जीनापुर से शुरू हुई है.बता दें कि कल तेजाजी महाराज मंदिर से पीपलवाड़ा तक पदयात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा समेत हजारों महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान प्रसिद्ध कालबेलिया नृत्यांगना पद्मश्री गुलाबो सपेरा ने मनमोहन प्रस्तुति भी दी।