घर में घुसकर पड़ोसी पर हमला, बहन से छेड़छाड़ करने से टोका, लाठी सरिए से भाइयों पर वार किया

कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। पड़ोसी ने लाठी व सरिए से हमला कर दिया। हमले में दो सगे भाई व उसकी मां घायल हुई। जिन्हें इलाज के लिए एमबीएस में भर्ती करवाया है। घटना राज नगर इलाके की है। पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायल के बयान लिए।

घायल युवक भैरुलाल ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसकी बहिन पर फब्तियां कसता था। छत पर कपड़े सुखाने के दौरान उससे छेड़छाड़ करता था। 15 दिन पहले उसे टोका था। आज सुबह वो उसके भाई मनोज के साथ पीकर घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान पड़ोसी युवको ने उनपर हमला कर दिया। फिर घर में घुसकर लाठी व सरिए से दोनों भाइयों को मारा। बीच बचाव में आई मां नाथी बाई भी चोटिल हुई।मनोज के दांत टूट गए,सिर पर चोट लगी है। मां के हाथ में 15 टांके लगे है। उसके हाथ में फ्रेक्चर आया है। भैरु ने बताया कि 15 दिन पहले थाने में छेड़छाड़ की शिकायत भी दी थी।

बोरखेड़ा थाना ASI ब्रजराज ने बताया कि पड़ोसियों के बीच आपसी झगड़ा हुआ। जिसमें एक पक्ष के महिला व पुरुषों ने दूसरे पक्ष पर लाठी व सरिए से हमला किया। हमले में महिला समेत तीन को चोट लगीं है। इनमें एक युवक हॉस्पिटल में भर्ती है। 15 दिन पहले पीड़ित पक्ष की ओर से छेड़छाड़ की शिकायत पर पड़ोसी युवक को पाबंद किया था। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।