राजनांदगांव,18 जून (वेदांत समाचार)। जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 8 वर्षीय बच्चे ने एक बिरयानी सेंटर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।
जहां एक 8 वर्षीय बच्चे ने एक बिरयानी सेंटर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने भी इस तरह की घटना पर हैरानी जता रहे है। प्रारंभिक तौर पर लोगों को किसी शातिर बदमाश की करतूत होने की आशंका थी, लेकिन पुलिस जांच में मामला कुछ अलग ही निकला।

