कोण्डागांव : विधायक ने किया बड़ेओड़ागांव में नवीन धान उपार्जन केंद्र का शुभारंभ

कोण्डागांव, 8 दिसंबर। बुधवार को नवीन धान खरीदी केंद्र बड़ेओड़ागांव का शुभारंभ केशकाल विधायक संतराम नेताम के द्वारा किया गया। इन नवीन धान खरीदी केंद्रों के खुलने से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ उठी है। वहीं क्षेत्र के किसानों ने भी इस सौगात के लिए विधायक को धन्यवाद दिया है।