गुजरात में ऐतिहासिक जीत की ओर BJP , मैनपुरी में 35 हजार वोटों से डिंपल आगे, हिमाचल में भाजपा-कांग्रेस में कांटे का मुकाबला

गुजरात ( Gujarat)में ऐतिहासिक जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है। काउंटिंग के रुझानों के मुताबिक भाजपा 182 में से 151 सीटों पर आगे है।गुजरात में कुल 182 सीटों के रुझानों में भाजपा एकतरफा बढ़त लेकर 151 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 18 और आम आदमी पार्टी 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इधर, निर्दलीय और अन्य कैंडिडेट्स( candidates) के खाते में 6 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं।

चुनाव के रिजल्ट के लिए काउंटिंग शुरू हो गई है। UP की मैनपुरी लोकसभा सीट में डिंपल यादव 35 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। यहां भाजपा के कैंडिडेट रघुराज शाक्य उनके सामने हैं। BJP और सपा के बीच यहां कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।