यूपी विस उपचुनाव : मैनपुरी में भाजपा-सपा के बीच कांटे की टक्कर, इतने फीसदी हुई वोटिंग…

लखनऊ 05 दिसम्बर  यूपी में मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। मतदान शाम छह बजे तक होगा। उपचुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। मैनपुरी लोकसभा सीट पर दोपहर 3 बजे तक 43.93 प्रतिशत मतदान हुआ। मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में 40.1, भोगांव विधानसभा क्षेत्र में 42, किशनी विधानसभा क्षेत्र में 42.8, करहल विधानसभा क्षेत्र में 47.23 और जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में 47.53 प्रतिशत मतदान हुआ है। खतौली में 40.20 और रामपुर में 26.32 फीसदी मतदान हुआ है।


मुलायम स‍िंंह यादव के न‍िधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर सबकी नजरें ट‍िकी हुई हैं। वैसे तो तीनों सीटों पर ही सपा और भाजपा की टक्‍कर है। पर इस सीट पर मुलायम सिंह यादव की बहू ड‍िंंपल यादव और भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य के बीच कांटे का मुकाबला होगा।  



यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह सात बजे से जारी है। सुबह पारा 10 से 12 ड‍िग्री के बीच होने की वजह से मतदान केन्‍द्रों पर सन्‍नाटा पसरा रहा लेक‍िन जैसे ही धूप चढ़ी वोटोरों की भीड़ उमड़ पड़ी। मैनपुरी लोकसभा सीट पर ड‍िंपल यादव की भाजपा के रघुराज शाक्‍य से टक्‍कर है। रामपुर विधानसभा सीट पर 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां भी सपा और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला है। मैनपुरी और रामपुर सीट पर सपा की प्रत‍िष्‍ठा दांव पर लगी है। वहीं कांग्रेस और बसपा ने इस चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतार रहे हैं और न ही किसी को समर्थन की घोषणा की।