भाभी के साथ रंगरलियां मनाता था देवर, हर आधी रात आ जाता था कमरे में, पता चलते ही भाई ने दे दी ये खौफनाक सजा…

उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के उसावां क्षेत्र के एक गांव में अपनी भाभी के साथ कथित तौर पर अवैध संबंधों के चलते एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वमनपुरा गांव का निवासी नेम सिंह (26) लगभग एक समाप्त से लापता था। आज दोपहर उसका शव गांव से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर ट्यूबवेल के पास मिला।

पुलिस उपाधीक्षक के. के. तिवारी के मुताबिक, ‘‘नेम सिंह अपने मौसेरे भाई राम रहीस के घर अक्सर आता था और अधिकतर वहीं रहता था। सिंह के रहीस की पत्नी से अवैध संबंध हो गए। इसी कारण रहीस ने सिंह की जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी और शव को गांव के बाहर फेंक दिया।’’ उन्होंने बताया कि इस मामले में राम रहीस के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।