iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को इस साल सितंबर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, इसी के साथ कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन भी आ सकता है. लेकिन iPhone 18 के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि इस मॉडल को अगले साल उतारे जाने की चर्चा चल रही है. अब आईफोन 18 से जुड़े लीक्स सामने आए हैं, हाल ही में कंपनी ने WWDC 2026 इवेंट में SIRI AI फीचर्स पेश किए हैं लेकिन सिरी एआई के कुछ एडवांस फीचर्स 12 जीबी रैम से कम वाले मॉडल्स पर काम नहीं करेंगे. एक एनालिस्ट का मानना है कि इन AI फ़ीचर्स को चलाने के लिए iPhone 18 में 12GB RAM दी जा सकती है.
KB सिक्योरिटीज के एनालिस्ट्स का हवाला देते हुए DigiTimes Asia ने रिपोर्ट में बताया है कि आईफोन 18 सीरीज में 12 जीबी रैम होने की उम्मीद है. अगर ऐसा हुआ तो नई सीरीज में सिरी एआई का इस्तेमाल बढ़ेगा और इससे नई सीरीज की डिमांड में भी बढ़ोतरी होगी.
यह जानकारी ऐसे समय में आई है जब DRAM और NAND स्टिक्स की कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं, जिससे स्मार्टफ़ोन बनाने की लागत भी बढ़ गई है. हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एनालिस्ट की उम्मीदों के उलट, एपल लागत कम करने की अपनी कोशिश के तहत आईफोन 18 को कई कमियों के साथ लॉन्च करने की योजना बना रही है. इन कमियों में चिपसेट स्पेसिफिकेशन्स, रैम जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं.
इन आईफोन मॉडल्स में चलेंगे एडवांस फीचर्स
ज्यादातर AI फ़ीचर्स iPhone 15 Pro और उसके बाद के मॉडल्स पर उपलब्ध होंगे, लेकिन कंपनी के सबसे एडवांस्ड AI फीचर्स उन हैंडसेट्स पर नहीं चलेंगे जिनमें 12GB से कम रैम है. iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air पर तो आपको एडवांस फीचर्स का फायदा मिलेगा लेकिन आईफोन 17 में 8 जीबी रैम है, ऐसे में इस हैंडसेट में एडवांस फीचर्स का फायदा मिलने की उम्मीद नहीं है.

