टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम किर्लोस्कर का निधन

नई दिल्ली ,30 नवंबर। भारत के ऑटोमोटिव उद्योग के दिग्गज और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरपर्सन विक्रम एस किर्लोस्कर का 29 नवंबर 2022 को निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्रम किर्लोस्कर का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। 

मंगलवार 29 नवंबर 2022 की देर रात कंपनी ने ट्वीट किया कि 29 नवंबर 2022 को टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस. किर्लोस्कर के असामयिक निधन के बारे में सूचित करते हुए हमें बेहद दुख हो रहा है। दुख की इस घड़ी में हम सभी प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि हम उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। अंतिम दर्शन 30 नवंबर 2022 को दोपहर 1 बजे बेंगलुरु के हेब्बल श्मशान घाट में किए जा सकेंगे।