Realme P4R 5G: आज से Flipkart पर शुरू होगी सेल, ऐसे मिलेगी 2170 रुपए की छूट - vedantsamachar.in

Realme P4R 5G: आज से Flipkart पर शुरू होगी सेल, ऐसे मिलेगी 2170 रुपए की छूट

आज यानी 17 जून से Realme P4R 5G की Flipkart पर सेल शुरू होने वाली है. 8000 एमएएच बैटरी, एचडी प्लस रिजॉल्यूशन से लैस इस फोन की कीमत 19 हजार से 23 रुपए तक है. अगर आप भी इसी प्राइस रेंज में एक नया मिड रेंज स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो ये फोन आपको कई शानदार फीचर्स के सााथ मिल जाएगा. कंपनी का वादा है कि ये फोन 3 साल सिक्योरिटी और 2 ओएस अपग्रेड दिए जाएंगे.

Realme P4r 5G प्राइस
इस रियलमी मोबाइल के 3 वेरिएंट्स हैं, 4/128 जीबी, 6/128 जीबी और 6/256 जीबी. 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 18999 रुपए, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीत 20999 रुपए, 6 जीबी रैम के साथ 256 जीबी वेरिएंट के लिए 22999 रुपए खर्च करने होंगे.

Flipkart Offers की बात करें तो एचडीएफसी, एक्सिस, आईसीआईसीआई और एसबीआई बैंक कार्ड के जरिए पेमेंट पर 2170 रुपए की छूट का फायदा मिलेगा. इस प्राइस रेंज में और भी बहुत से फोन हैं जिनसे रियलमी के इस लेटेस्ट फोन की टक्कर होगी जैसे कि MOTOROLA Edge 60 Fusion 5G, Vivo T5x 5G और OPPO K14 5G आदि.

Realme P4r 5G स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ इस फोन में 6.8 इंच एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलेगी जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है.


चिपसेट: इस रियलमी मोबाइल में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है.


रैम: इस फोन में 14 जीबी तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है.


कैमरा: रियर में 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा और फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल सेंसर है.


एआई फीचर्स:
फोन में एआई अल्ट्रा क्लैरिटी, एआई इरेजर 2.0, एआई पोर्ट्रेट ग्लो और एआई अनब्लर जैसे कई शानदार फीचर्स भी हैं.


बैटरी:
8000 एमएएच बैटरी मिलेगी जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर बैटरी 3 दिन तक साथ साथ देगी. ये फोन आप लोगों को 45W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगा.