नाना बने मुकेश अंबानी, बेटी ईशा ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म…

भारत के बड़े उघोगपति मुकेश अंबानी नाना बन गए है। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। अंबानी ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए खुशी का दिन है क्योंकि मैं नाना बन गया, दोनों बच्चे काफी स्वस्थ्य है। बच्चों का नामकरण भी कर दिया गया है।जुड़वा बच्चों में एक लड़का और लड़की हुई है, जिनमें लड़की का नाम आदिया और लड़के का नाम कृष्णा रखा गया है। आपको बता दें कि, मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी 2018 में आनंद पिरामल के साथ हुई थी।