कटघोरा,15 जून (वेदांत समाचर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” कार्यक्रम में शामिल होने कोरबा प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने कटघोरा में अल्प प्रवास के दौरान शासकीय लोक अभियोजक संजय जायसवाल के निवास पर पहुंचकर परिवारजनों एवं समाज के प्रतिनिधियों से आत्मीय मुलाकात की।
मंत्री तोखन साहू के आगमन पर भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा के राष्ट्रीय सचिव विनोद जायसवाल, श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष राहुल डिक्सेना, सेवानिवृत्त प्राचार्य नंद कुमार जायसवाल, रूंगटा कॉलेज दुर्ग के प्रोफेसर चंद्रशेखर नागेंद्र तथा अंकुश जायसवाल ने पुष्पमालाओं से उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर विजेंद्र शुक्ला, निजी सचिव दरबारी यादव एवं अमित सिन्हा भी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सचिव विनोद जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री को भगवान पशुपतिनाथ एवं काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर से लाया गया प्रसाद भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं राजनीतिक जीवन में निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री ने सामाजिक गतिविधियों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में विभिन्न समाजों, विशेषकर कलार समाज के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज सेवा के कार्यों की सराहना की।
तोखन साहू ने परिवार के सदस्यों से आत्मीय संवाद कर उन्हें नई दिल्ली स्थित अपने निवास 08, पंत मार्ग आने का आमंत्रण भी दिया। इसके पश्चात वे अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रतनपुर विधानसभा क्षेत्र के कोटा स्थित विश्राम गृह के लिए रवाना हो गए।

