भागवत महापुराण कथा में शामिल हुए मंत्री अकबर

कवर्धा। वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर शुक्रवार को कबीरधाम एक दिवसीय प्रवास पर अपने निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे। मंत्री अकबर क्षेत्र के ग्राम धनगांव में आयोजित श्रीमद भागवत कथा आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने भागवत कथा में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने श्रीमद भागवत कथावाचक महाराज को श्रीफल भी भेंट किए। इस दौरान उन्होंने भागवत कथा स्थल में बैठकर भागवत कथा भी सुनी। मंत्री अकबर ने आयोजक के परिवार और ग्रामवासियों से भेंट-मुलाकात कर सभी का हाल-चाल भी जाना। भागवत कथा में मंत्री अकबर के साथ नीलकंठ चंद्रवंशी, रामचरण पटेल, कवर्धा कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू, कृषक कल्याण बोर्ड सदस्य भगवान सिंह पटेल, परमानंद वर्मा, विनोद वर्मा, मुकुंद माधव कश्यप, मेदिनी शंकर चौबे, कृष्णा  साहू, शिवराम साहू, छविलाल साहू, गोपाल चंद्रवंशी, गोरेलाल चंद्रवंशी, धनुक वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।