जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में पहले दिन खिलाडिय़ों ने दिखाया अपना जौहर

बिलासपुर। जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक खेलों का शुभारंभ आज राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में हुआ। जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में विभिन्न खेल विधाओं में लगभग 1740 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। आज फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, बिल्लस, पिट्टूल खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। 19 नवम्बर को राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में ही बांटी व गिल्ली डंडा की प्रतियोगिताएं होंगी।