अचंता शरत कमल को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्‍कार

नई दिल्ली ,15 नवंबर  केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 की घोषणा कर दी है। राष्ट्रपति 30 नवम्‍बर को विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगी। टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिए जाएंगे। खेलों में लाईफ टाइम अचीवमेंट के लिए ध्यान चंद पुरस्कार चार खिलाड़ियों को दिया जाएगा। इनमें अश्विनी अक्कुंजी सी, धर्मवीर सिंह, बी.सी. सुरेश नीर बहादुर गुरुंग शामिल हैं।