महिलाओं को धोखा देकर भाजपा ने महतारी हुंकार रैली के लिए भीड़ जुटाई

रायपुर,12 नवंबर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि समाचार पत्रों इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला है कि भाजपा ने महतारी हुंकार रैली में भीड़ इकट्ठा करने के लिए प्रदेश की महतारियो के साथ छल किया धोखा किया उन को गुमराह किया। कई शहरों की महिलाओं ने खुले तौर पर शिकायत किया है कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष और नेताओं ने उन्हें रायपुर में प्रवचन सुनाने ले जाने की बात कही थी और धोखा देकर बिलासपुर ले गए और वहां महतारी हुंकार रैली में जबरदस्ती बैठाया गया उनके लिए खाने-पीने का कोई प्रबंध नहीं था पानी की व्यवस्था नहीं थी और महिलाओं को जो साड़ी देने का वादा किया गया था वह साड़ी भी उनको नही दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी महिलाओं के मूल मुद्दे पर चर्चा करने से भागती नजर आई प्रदेश और देश की महिलाएं इस बात की उम्मीद कर रही थी की स्मृति ईरानी बिलासपुर में महंगाई के खिलाफ हुंकार भरेगी महिलाओं की हक की बात करेगी महिलाओं की रोजगार की बात करेगी लेकिन महिलाओं के हाथ निराशा ही लगी स्मृति ईरानी महंगाई बढ़ती बेरोजगारी और महिलाओं के हक की बात करने से बचती रही है। और भाजपा नेताओं के आदत के अनुसार स्मृति ईरानी सिर्फ गांधी परिवार पर झूठे फर्जी आरोप लगाकर स्वयं को बड़े नेता बनाने की कोशिश करती रही। प्रदेश की महिला स्मृति ईरानी और भाजपा के महिला विरोधी चरित्र को पहचान गई और सोशल मीडिया में भाजपा का झूठ फरेब और धोखा का पर्दाफाश भी हो गया।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा का चरित्र ही जनता को धोखा देना है धोखा देकर अपनी राजनीतिक रोटी सेकना है जो भाजपा महतारीयो की सम्मान की बात करती है महतारियो की हक की आवाज उठाने के बात करती है वहीं भाजपा ने अपने आंदोलन में शामिल होने के लिए महतारीयो के साथ धोखा किया छल किया है भाजपा में कभी भी महिलाओं का सम्मान नहीं रहा है भाजपा की जहां जहां राज्य सरकारें हैं वहां महिलाओ के ऊपर अत्याचार हो रहे हैं महिलाओं के साथ अभद्रता हो रही है महिलाओं के साथ हिंसा हो रही है बलात्कार की घटनाएं हो रही है और बलात्कारियों को बचाने के लिए भाजपा  नेता झंडा लेकर सड़कों पर उतरते हैं गुजरात में भी 11 बलात्कारियों को जेल से रिहा किया गया तो भाजपा से जुड़े नेता उनके चरण वंदना कर रहे थे उनको मिठाई खिला रहे थे भाजपा असल मायने महिला विरोधी है।