Gujarat Assembly Election 2022 : कांग्रेस ने जारी की 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, देखें…

Gujarat Assembly Election 2022। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है और सियासी घमासान के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट भी तैयार कर ली है। कांग्रेस पार्टी ने पहली सूची जारी करने के बाद अब प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। कांग्रेस की दूसरी सूची में 46 उम्मीदवारों के नाम हैं। इसके पहले कांग्रेस पार्टी ने पहली सूची में 43 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।

आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार रात उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी थी। इस लिस्ट में अंजर, गांधीधाम, दीसा, खेरालु सहित कई अहम सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया था।