भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का दीपावली मिलन समारोह

भिलाई । भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वावधान में चरौदा स्थित में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद मुख्य अतिथि थे। अन्य अतिथियों में भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया, पूर्व विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नजमा अजीम, मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अमजद अली, भिलाई जिला मंत्री राम उपकार तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष  सीता साहू एवं पार्षद अपर्णा दासगुप्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अब छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के प्रशासन से मुक्त कराना हम सब का एकमात्र लक्ष्य है। सभी कार्यकर्ता इस लक्ष्य को हासिल करने जुट जाएं। जिला अध्यक्ष भाजपा ब्रजेश बिचपुरिया ने कहा देश में एक सशक्त और मजबूत सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही है। ऐसी ही मजबूत और सबका साथ सबका विकास करने वाली भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में बनाना हम सब की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम को डोमनलाल कोर्सेवाड़ा,  सीता साहू, योगेंद्र सिंह, राम उपकार तिवारी एवं अपर्णा दास गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्रेमलाल साहू द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काफीलुउद्दीन, छोटू खान, शमीम अहमद, अकील अहमद, इमरान रिजवी, प्रदीप जैन, विश्वनाथ सिन्हा, संजय ठाकुर, सुब्रतो दासगुप्ता, संतोष मार्कंडेय, डॉ अशोक देशलहरा, अश्वनी जोशी, रवि  नाहर, सजन माली, गुलशन डिंडे आदि उपस्थित थे।