छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर डॉक्टर अंबेडकर स्टेडियम बालको नगर में एक दिवसीय हॉकी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

कोरबा, 02 नवम्बर। 1 नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर डॉक्टर अंबेडकर स्टेडियम बालको नगर में एक दिवसीय हॉकी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था। रात्रि 7:00 बजे उद्घाटन के मुख्य अतिथि के रूप में रूबी तिवारी प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़, विकास डालमिया अध्यक्ष युवा जागृति संगठन बाल्को पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सेवानिवृत्त प्यारे लाल चौधरी, भूजेद्र सिंह प्राचार्य, के कर कमलों द्वारा मैच का उद्घाटन कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किये।


हॉकी बालिका वर्ग में शानदार मैच रहा। सेमीफाइनल हॉकी बलको टीम V/S मेजर ध्यानचंद टीम बालको के बीच मध्य मैच खेला गया। जिसमें मेजर ध्यानचंद हॉकी की टीम ने जीत हासिल की। और फाइनल में अपना जगह पक्का कर। ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा V/S मेजर ध्यानचंद हॉकी बालको के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें बालकों की टीम दबदबा कायम करते हुए। बेहतर प्रदर्शन करते हुए। फाइनल विजेता बनी, साथ में बालक वर्ग में भी फाइनल मैच खेला गया। बालको हॉकी V/S कोरबा हॉकी जिसमें बालकों की विजेता का खिताब हासिल किए।


बालको डॉक्टर अंबेडकर स्टेडियम में हजारों की संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम समापन के मुख्य अतिथि राकेश पंकज अध्यक्ष युवा कांग्रेसी कोरबा शहर, विशिष्ट अतिथि राजू तिवारी, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सेवा निर्मित प्यारेलाल चौधरी, राजू बमन, अजीत शर्मा गोल्ड मेडलिस्ट अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग, गोपाल दास महंत महासचिव युवा कांग्रेस ग्रामीण कोरबा, धनराज निर्मलकर युवा कांग्रेस कोरबा शहर, शिवम राजपुत, राकेश पंकज का स्वागत चांदनी धुर्वे , राजू तिवारी का स्वागत रेशमी चौहान, राजू बमन का स्वागत नंदनी खुटे, अजीत शर्मा का स्वागत हेमचरण मैत्री, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी कोमल प्रसाद का स्वागत आकाश जांगड़े ने किया। सभी खिलाड़ियों के द्वारा सभी अतिथि जनों को फुल माला पहना कर स्वागत किए। मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अगरबत्ती जला कर पूजा किए। 22 वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शाले क्रीड़ा प्रतियोगिता राजनंदगांव, बिलासपुर, रायपुर मैं किताब हासिल किए। बिलासपुर संभाग की टीम जिसमें कोरबा के अधिक से अधिक बच्चों ने भाग लेकर अपने उच्चतम रिकार्ड कायाम करते हुए। गोल्ड मेडल व सिल्वर मेडल हासिल किए। उन 20 हॉकी खिलाड़ियों को अतिथि द्वारा मेडल एवं ट्रैक सूट से सम्मान किया गया। बालिका प्रथम द्वितीय एवं बालक प्रथम द्वितीय को पुरस्कार देकर सम्मान किए। और मुख्य अतिथि के द्वारा आने वाले दिसंबर मांह में हॉकी का टूर्नामेंट बालको डॉक्टर अंबेडकर स्टेडियम में रखा जाएगा। व बच्चों को 2 शब्द से अनुबोधित किए।


कार्यक्रम के आयोजक – हॉकी कोच गोपाल दास महंत, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी धनराज निर्मलकर, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी नैतिक दास महंत, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी चंदन मौर्या, प्रभात सिंह मरकाम, दुर्गेश नेताम, महेंद्र चंद्रा, मितेश मानिकपुरी हेमचरण मैत्री, आकाश जांगड़े, तनीश महिलांगे, प्रियांशु चंदन, टोपेश, बालिका वर्ग में चांदनी धुर्वे, रेशमी चौहान, मनीषा दास, शीला यादव, जागृति, हेमा कंवर, चित्रलेखा कवर, नंदनी खुटे, सिमी साहू, आदि सभी खिलाड़ी एवं खेल प्रेमियों के द्वारा हॉकी क्रीड़ा प्रतियोगिता का कार्यक्रम संपन्न रहा।


साथ में सभी अतिथि व खिलाड़ी बच्चों के साथ हॉकी खिलाड़ी सिम्मी साहू का केक काटकर जन्म दिवस मनाया गया। व सभी बच्चों को चॉकलेट से मुह मीठा की। मेजर ध्यानचंद अमर रहे। हॉकी के जादूगर अमर रहे।