RAIPUR : खारून नदी में नेहरू युवा ने चलाया महा स्वच्छता अभियान

रायपुर।  नेहरू युवा केंद्र रायपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रचलन को रोकने के लिए जन अभियान के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान क्लीन इंडिया कार्यक्रम विगत 1 अक्टूबर  से निरंतर चलाया जा रहा है उक्त अभियान के अंतर्गत रायपुर के सबसे महत्वपूर्ण एवं पर्यटन स्थल महादेव घाट पर नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक ग्रीन आर्मी के सदस्य इको क्लब के सदस्य स्पर्श सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थान के सदस्य द्वारा महा सफाई अभियान चलाया गया जिसमें खारून नदी महादेव घाट के आसपास से 500 किलो से अधिक प्लास्टिक व अन्य अपशिष्ट को 150 से अधिक स्वयंसेवकों द्वारा एकत्रित किया गया और नगर निगम के माध्यम से प्रबंधन किया गया।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर के युवा विधायक विकास उपाध्याय रहे उन्होंने युवाओं को शहर और समुदाय को स्वच्छ और साफ रखने में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने युवाओं को रायपुर शहर को देश में सबसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए जोर दिया । कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध रंगमंच अभिनेता लोक गायक डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर ने बताया की वह नेहरू युवा केंद्र से विगत 18 वर्षों से जुड़े हुए हैं और समाज कल्याण के कार्य मे उनकी टीम का संपूर्ण योगदान रहता है।

नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अर्पित तिवारी ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक हमारे वातावरण के लिए बेहद नुकसानदायक है जो धरती के प्राकृतिक चक्र में बाधा डालती है नेहरू युवा केंद्र उप निर्देशक हेमेंद्र सिंह ने युवाओं को स्वच्छता के साथ फिट रहने के लिए भी प्रेरित किया। दुर्गा महाविद्यालय के सहायक अध्यापक सुनीता चंसोरिया ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र राष्ट्रीय सेवा योजना इको क्लब के सभी स्वयंसेवक विगत 3 वर्षों से स्वच्छता पर पूरे शहर में अभूतपूर्व कार्य कर रहे हैं।

इस स्वच्छता अभियान में नेहरू युवा केंद्र राष्ट्रीय सेवा योजना ग्रीन आर्मी आफ रायपुर इको क्लब के 150 से अधिक स्वयंसेवकों के साथ राष्ट्रीय सम्मान से पुरस्कृत समाजसेविका शुभांगी आप्टे, गुरुकुल महिला महाविद्यालय के एन एस प्रभारी रात्रि लहरी, ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के एनआर नायडू, कृष्ण कुमार वर्मा, दिलीप तिवारी, चंद्रकांत देवांगन,पद्मिनी वर्मा, पुनीता चंद्रा, ललिता वर्मा, दीपा परगनिहा, व अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।